{"_id":"5aafe3ad4f1c1ba3238b610f","slug":"rahul-gandhi-gave-solidarity-advice-to-himachal-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":" राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं को दी से सीख, दिग्गज नेता लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं को दी से सीख, दिग्गज नेता लौटे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने से पहले एक साथ राहुल गांधी से मिले। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के तमाम नेताओं को एकजुटता की सीख दी है।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य के तमाम धड़ों के कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल ने फोटो सेशन भी किया। राहुल गांधी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेताओं ने अलग से भेंट की।
विज्ञापन
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को खत्म गया था। लेकिन सोमवार को राहुल गांधी के साथ विभिन्न राज्यों से आए नेताओं ने फोटो खिंचवाए। क्रम आने पर हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
इसी दौरान राहुल ने हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं से अलग-अलग बात की। उन्होंने एकजुटता की सलाह दी। सोमवार को ही कांग्रेस नेता नई दिल्ली से हिमाचल लौटने शुरू हो गए थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने तमाम कांग्रेसियों को एकजुटता की सलाह दी है। प्रदेश के नेताओं ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि हिमाचल में कांग्रेस एकजुटता से काम करेगी।