फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ragging case in Nerchowk Medical College, six senior students expelled for three months, fined Rs 25,000 each

Mandi: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, दो छात्राओं समेत छह वरिष्ठ प्रशिक्षु निष्कासित, 25-25 हजार जुर्माना

Sat, 16 Sep 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 08:41 PM IST
सार

प्रबंधन ने रैगिंग के आरोप में दो छात्राओं समेत छह वरिष्ठ प्रशिक्षुओं को हॉस्टल से छह माह और शैक्षणिक सत्र से तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Ragging case in Nerchowk Medical College, six senior students expelled for three months, fined Rs 25,000 each
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जूनियर प्रशिक्षुओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने रैगिंग के आरोप में दो छात्राओं समेत छह वरिष्ठ प्रशिक्षुओं को हॉस्टल से छह माह और शैक्षणिक सत्र से तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 15 सितंबर को मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की है। 12 सितंबर की रात को एमबीबीएस-2022 बैच के वरिष्ठ प्रशिक्षु देर रात को 2023 बैच के नए छात्रों के हॉस्टल में घुसे और उनसे परिचय और पूछताछ की।

विज्ञापन


इसी तरह 14 सितंबर की रात को कन्या छात्रावास में भी कुछ वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने यही किया। करीब 20 नए प्रशिक्षुओं के साथ रैगिंग हुई। शुक्रवार 15 सितंबर को मामला सामने आया और शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। जांच में छह वरिष्ठ प्रशिक्षु रैगिंग में संलिप्त पाए गए। एंटी रैगिंग कमेटी में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा, डॉ. भवानी, डॉ. रवि, डॉ. रजनीश, डॉ. रेखा बंसल, डॉ. अश्वनी, डॉ. संजीव और अन्य ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया। निष्कासित वरिष्ठ प्रशिक्षुओं में दो छात्राएं हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली हैं, जबकि चार लड़कों में हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान के प्रशिक्षु शामिल हैं।

विज्ञापन

मामले का पता चलने पर तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर कार्रवाई की गई। किसी भी स्तर पर रैगिंग सहन नहीं होगी। - प्राचार्य डाॅ. डीके वर्मा, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मंडी में सामने आया था रैगिंग का मामला
हाल ही में आईआईटी मंडी में भी सीनियर प्रशिक्षुओं की ओर जूनियर के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। मीट एंड ग्रीट के बहाने जूनियरों की रैगिंग की थी। आईआईटी प्रबंधन ने 72 सीनियर प्रशिक्षुओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। 10 प्रशिक्षु दिसंबर 2023 तक शैक्षणिक व छात्रावास से निष्कासित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed