फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ragging at dugiyari school, kangra.

सरकारी स्कूल में रैगिंग, सीनियर्स ने बाथरूम में बंद कर की पिटाई

Sat, 13 Jun 2015 09:24 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
ragging at dugiyari school, kangra.

हिमाचल के एक सरकारी स्कूल में जमा एक के दो छात्रों के साथ रैगिंग की गई। सीनियर छात्रों ने इन्हें पहले तो खूब धमकाया और फिर स्कूल बाथरूम में ले जाकर इनकी पिटाई कर डाली। पीड़ित छात्र इतना सहम गए कि इन्होंने स्कूल जाना तक बंद कर दिया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी में जमा एक के दो छात्रों से सीनियर्स चार छात्रों ने रैगिंग के बाद मारपीट की। यह मामला 6 और 7 जून का है। छात्रों ने डर के मारे अभिभावकों को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन


एक छात्र ने तो रैगिंग के बाद स्कूल जाना ही बंद कर दिया। घरवालों ने सख्ती से पूछा तो उसने रैगिंग की बात बताई। गुस्साए अभिभावक बच्चे को साथ लेकर स्कूल और पुलिस के पास पहुंचे। मामले की नजाकत को देखते हुए सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी तुरंत स्कूल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो दिन तक रैगिंग

ragging at dugiyari school, kangra.

प्रिंसिपल सहित अभिभावकों तथा छात्रों से बातचीत की। हालांकि, प्रिंसिपल की ओर से लिखित शिकायत न मिलने पर पुलिस रैगिंग का मामला दर्ज नहीं कर पाई। कथित पीड़ित छात्र मोहित सैणी अपने अभिभावकों प्रमोण सैणी और मुकेश लता के साथ शिकायत करने स्कूल पहुंचा।

अभिभावकों ने बताया कि जमा एक के दोनों जूनियर छात्रों ने सीनियर्स से सहमकर स्कूल आना बंद कर दिया है। 6 जून को 12वीं कक्षा के कुछ छात्र उनके बच्चे को स्कूल में ही किनारे पर ले गए और बाथरूम में ले जाकर रैगिंग के नाम पर उसकी जमकर पिटाई की।

दूसरे दिन भी 12वीं के इन छात्रों ने इसी तरह एक अन्य छात्र सौरभ की भी रैगिंग के नाम पर पिटाई की। ये छात्र भी सीनियर्स की मार और धमकियों से इतना सहम गया थे कि अपने माता-पिता को भी नहीं बताया।

पकड़े गए तीन छात्र

ragging at dugiyari school, kangra.

पुलिस चौकी प्रभारी गगल राम सिंह ने बताया कि ढुगियारी स्कूल में दो छात्रों के साथ कुछ मनमुटाव का मामला सामने आया था। बच्चों से पूछताछ की गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने लिखित शिकायत नहीं दी है। ऐसे में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।

दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रिंसिपल

स्कूल प्रिंसिपल स्नेहलता और अनुशासन समिति के प्रवक्ता दिनेश राणा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी। बच्चों के अभिभावक रैगिंग की शिकायत करने स्कूल में आए थे। उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी आरोपी छात्र दोषी पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पीड़ित छात्रों ने आरोपी तीन छात्रों की शिनाख्त कर ली गई है। चौथा छात्र शुक्रवार को स्कूल में अनुपस्थित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed