फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Radiotherapy Technique for Cancer Patient at TMC Kangra.

अब टांडा में भी होगा इस बीमारी का इलाज, 50 नहीं लगेंगे सिर्फ 15 हजार

Fri, 14 Apr 2017 04:14 PM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 14 Apr 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Radiotherapy Technique for Cancer Patient at TMC Kangra.

टीएमसी में अब कैंसर रोगियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। यहां मई माह से रेडियोथैरेपी तकनीक (बिना चीरफाड़) से इलाज शुरू होने की संभावना है। टांडा में रेडियोथैरेपी तकनीक शुरू होने से कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और चंबा जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले मरीजों को इस तकनीक से इलाज करवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर पीजीआई जाना पड़ता था। रेडियोथैरेपी सुविधा शुरू करने के लिए टांडा के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में जगह के चयन के बाद अब मशीनों के लिए आर्डर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नई तकनीक के लिए इसी माह मशीनें अस्पताल में स्थापित हो जाएंगी।  इस तकनीक से इलाज करवाने पर मरीज कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। रेडियोथैरेपी तकनीक नहीं होने से पहले ऑपरेशन कर चीरफाड़ से मरीजों का इलाज किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे काफी घाव हो जाते थे। इन घावों को भरने में पांच से छह माह तक लग जाते थे। अब शरीर में जिस जगह पर कैंसर है, उस जगह पर रेडियोथैरेपी से फिक्स डोज रेडिएशन डालकर रोग को समाप्त किया जाएगा। इस तकनीक से उपचार करवाने वाले मरीजों को दर्द भी नहीं होता है। 

अब 50 नहीं 15 हजार रुपये में हो जाएगा इलाज

Radiotherapy Technique for Cancer Patient at TMC Kangra.

पीजीआई चंडीगढ़ में कैंसर पीड़ितों का रेडियोथैरेपी तकनीक से इलाज करवाने पर करीब 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये खर्चा आता है। लेकिन, टांडा में सुविधा शुरू होने से अब यही इलाज 15 से 35 हजार रुपये में हो सकेगा। 

टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. वाईडी शर्मा ने कहा कि रेडियोथैरेपी से कैंसर का इलाज किया जाएगा। इसके लिए मशीनों का आर्डर दे दिया है। रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती हो गई है। रेडिएशन फिक्स डोज देकर कैंसर का इलाज कम दरों पर टीएमसी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed