फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   radhika gambhir aashray sharma marriage.

सलमान की बहन ने फाइनल किया जेठ की शादी का कार्ड

Tue, 24 Nov 2015 12:58 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
radhika gambhir aashray sharma marriage.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान ने अपने जेठ की शादी के लिए निमंत्रण पत्र का डिजाइन फाइनल किया है। अर्पिता खान आश्रय शर्मा के छोटे भाई आयुष शर्मा की पत्नी हैं। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री के पोते आश्रय शर्मा और क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका गंभीर सात दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे।

विज्ञापन


पंडित सुखराम का परिवार इन दिनों विवाह की तैयारियों में व्यस्त है। प्रदेश में पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र की शादी में कुल्लू का सांस्कृतिक दल हिमाचली संस्कृति की छटा बिखेरेगा। शादी के लिए पंडित परिवार ने मानेसर में हयात होटल बुक किया है, जबकि वधू पक्ष ने गुड़गांव में होटल प्रायडेंट बुक किया है।

विज्ञापन

पहले यहां होनी थी शादी

radhika gambhir aashray sharma marriage.

पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के फार्म हाउस में शादी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया है। आश्रय शर्मा की बारात में करीब 150 से 200 लोग शिरकत करेंगे। संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड के नामी गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे।

इसके लिए नामी गायकों से बातचीत चल रही है। इधर, आश्रय शर्मा ने बताया कि शादी के लिए तैयारियां चल रही हैं। निमंत्रण पत्र बनवा लिए गए हैं। जल्द अतिथियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इन हस्तियों को भेजा जाएगा न्योता

radhika gambhir aashray sharma marriage.

आश्रय शर्मा की शादी के लिए सलमान खान के परिवार को विशेष तौर पर निमंत्रण दिया जाएगा। बॉलीवुड स्टार सलमान की बहन अर्पिता खान पंडित सुखराम के छोटे पोते आयुष शर्मा की पत्नी हैं। पंडित परिवार का क्रिकेटर गौतम गंभीर से जुड़ने जा रहा है। राधिका गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया जा रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी शादी समारोह में शिरकत कर सकती हैं।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद मंडी में आश्रय और राधिका की शादी का रिसेप्शन होगा। इसमें मंडयाली धाम परोसी जाएगी। आयुष-अर्पिता की शादी के बाद भी मंडी में रिसेप्शन के दौरान सलमान खान और उनका परिवार शिरकत कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed