फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Radhe Maa bowed her head at the shrine of Maa Chintpurni and performed a Havan.

Video: राधे मां ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, किया हवन

Tue, 24 Mar 2026 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 10:08 PM IST
सार

मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को राधे मां ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
Radhe Maa bowed her head at the shrine of Maa Chintpurni and performed a Havan.
राधे मां ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को राधे मां ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में राधे मां ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन में आहुति डाली और माता चिंतपूर्णी से देश-दुनिया की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इस दौरान पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन की विधि संपन्न करवाई।

विज्ञापन

राधे मां ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि माता रानी अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को अवश्य स्वीकार करती हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के जयकारे लगाए और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed