फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   racial violence and attempt to nude allegation by Women in mandi

महिला ने लगाए जातीय हिंसा और निर्वस्त्र करने की कोशिश के आरोप

Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
racial violence and attempt to nude allegation by Women in mandi

सराज क्षेत्र की बागाचनोगी पंचायत के चोहट गांव की एक महिला ने जातिगत आधार पर हिंसा और सरेआम निर्वस्त्र करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत कर मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सुंदरनगर को सौंप दी है। शनिवार को डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। चौहट गांव निवासी महिला ने शिकायत पत्र में कहा कि 19 सितंबर को जब वह अपने परिवार सहित सगे संबंधियों के साथ पुश्तैनी भूमि पर घर का निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले सवर्ण जाति के लोग कुछ सरकारी कर्मियों के साथ निर्माणाधीन मकान में आ पहुंचे। उन्हें निर्माण रोकने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई की और फिर वस्त्रहरण करने की कोशिश भी की। महिला ने कहा कि पुलिस को सूचित करने पपर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। मगर आज तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

रात को 11 बजे घायल लोगों को रात 11 बजे एंबुलेंस से बग्सयाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने सुबह के चार बजे घायल महिला के बयान दर्ज किए।


वहीं, डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि शिकायतकर्ता आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जांच का जिम्मा सुंदरनगर डीएसपी को सौंपा गया है। जांच होने के बाद ही पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed