{"_id":"6af1b6fba273e3a55b06a850","slug":"rabies-confirmed-in-two-dogs-and-one-cow-in-nirsu-and-talayi-shimla-news-c-178-1-ssml1003-174512-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निरसू और तलायी में दो कुत्तों और एक गाय में रैबीज की पुष्टि, 45 पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निरसू और तलायी में दो कुत्तों और एक गाय में रैबीज की पुष्टि, 45 पशुओं का टीकाकरण
विज्ञापन
रामपुर के निरसू गांव में ग्रामीणों को रेबीज रोग के बारे में जागरूक करते पशुपालन अधिकारी डॉ. अनि
पशुपालन विभाग ने संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए चलाया अभियान, लोगों से संदिग्ध पशुओं से दूर रहने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पशु चिकित्सालय दत्तनगर के अंतर्गत आने वाले निरसू और तलायी गांवों में दो कुत्तों और एक गाय में रैबीज की पुष्टि हुई है। मामलों को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग ने दोनों क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के तहत दोनों गांवों में कुल 45 पशुओं का एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया। इनमें 21 कुत्ते, 23 गोवंश और एक बिल्ली शामिल है। रैबीज से प्रभावित पशुओं की पहचान के बाद विभाग ने यह कदम उठाया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और पशुओं के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो। पशुपालन विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी पशु में रैबीज के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय को सूचना दें। असामान्य व्यवहार करने, अत्यधिक लार गिराने, आक्रामक होने या निगलने में कठिनाई महसूस करने वाले पशुओं से दूरी बनाए रखें। विभाग के अनुसार रेबीज एक गंभीर विषाणुजनित बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। हालांकि, मनुष्यों में इसके लक्षण विकसित होने के बाद यह लगभग हमेशा जानलेवा साबित होती है। ऐसे में किसी भी पशु के काटने या खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार करवाना चाहिए।
विभाग ने पालतू कुत्तों और बिल्लियों का समय पर एंटी रेबीज टीकाकरण करवाने की भी अपील की है। विभाग की यह कार्रवाई रेबीज नियंत्रण के लिए पशु एवं मानव स्वास्थ्य को एक साथ ध्यान में रखकर अपनाए जाने वाले वन हेल्थ दृष्टिकोण और आपसी समन्वय के महत्व को दर्शाती है।