{"_id":"6af1c5311cba4765a70204b4","slug":"administration-to-keep-a-close-watch-on-subletting-at-the-lavi-fair-shimla-news-c-178-1-ssml1003-174471-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लवी मेले में सबलेटिंग पर रहेगा प्रशासन का पहरा, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लवी मेले में सबलेटिंग पर रहेगा प्रशासन का पहरा, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रामपुर में लवी मेला मैदान में चल रही प्लॉट आवंटन प्रक्रिया का जायजा लेते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र स
दुकानों और स्टॉलों की निगरानी के लिए तैनात होंगे विशेष निरीक्षण दल
2024 और 2025 में सबलेटिंग करने वाले लोग ब्लैकलिस्ट
खूनू खांपा मार्केट के स्थान में होगा बदलाव, कॉलेज परिसर की ओर नहीं लगेंगी खाने-पीने की दुकानें
प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में दुकानों और स्टॉलों के आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए इस बार प्रशासन ने कई अहम बदलाव करने का निर्णय लिया है। विशेष रूप से दुकानों और प्लॉटों की सबलेटिंग पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण दल तैनात किए जाएंगे, जो नियमित रूप से आवंटित दुकानों और स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। यदि कोई आवंटी निर्धारित नियमों के विपरीत अपना प्लॉट या दुकान किसी अन्य व्यक्ति को सबलेटिंग (उपकिराये) पर देता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेला प्रशासन ने वर्ष 2024 और 2025 के दौरान सबलेटिंग में संलिप्त पाए गए लोगों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ऐसे लोगों को इस बार मेले में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। प्रशासन का मानना है कि सबलेटिंग के कारण वास्तविक आवंटन व्यवस्था प्रभावित होती है और निर्धारित नियमों की अवहेलना होती है। इसी को देखते हुए इस बार निरीक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई सबलेटिंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसपर लवी मेला कमेटी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उक्त व्यक्ति से प्लॉट वापस लेकर दोबारा से उसकी नीलामी की जाएगी। इसके अलावा मेले में लगने वाले बाजारों की व्यवस्था में भी बदलाव किए जा रहे हैं। खूनू खांपा मार्केट के लिए इस बार स्थान परिवर्तन किया जाएगा। वहीं, कॉलेज परिसर की ओर खाने-पीने की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। इस फैसले का उद्देश्य मेले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों की व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों की आवाजाही को सुगम रखना है। मेला कमेटी विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध जगह और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्लॉटों का आवंटन कर रही है। इन सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्लॉट आवंटन कमेटी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी हुई है। मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मेले की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से व्यापारी और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए विशेष यातायात योजना भी तैयार की गई है। पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागों को समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करने, आपसी तालमेल बनाए रखने और मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं, पारदर्शी प्लॉट आवंटन और प्रभावी निगरानी के साथ संपन्न करवाया जाए।