फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Quota will be increased in jobs for sportspersons, Minister Vikramaditya gave information in the assembly

Himachal: खिलाड़ियों के लिए नौकरी में बढ़ाया जाएगा कोटा, मंत्री विक्रमादित्य ने विधानसभा में दी जानकारी

Tue, 21 Mar 2023 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Mar 2023 06:43 PM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक दीपराज के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि अभी नौकरियां देने के लिए तीन फीसदी कोटा है, इसे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Quota will be increased in jobs for sportspersons, Minister Vikramaditya gave information in the assembly
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नौकरी में कोटा बढ़ाया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक दीपराज के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि अभी नौकरियां देने के लिए तीन फीसदी कोटा है, इसे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में नई खेल नीति बनाने के लिए अन्य राज्यों के मॉडल स्टडी किए जा रहे हैं। बीते पांच वर्ष के दौरान भाजपा सरकार ने एक बार भी स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक आयोजित नहीं की। हम जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक करेंगे।

विज्ञापन


सरकाघाट में पपलोग से रडू के बीच मार्च 2024 तक बनेगा पुल
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पपलोग से रडू वाया समसाया-दमसेहरा सड़क पर 16.75 मीटर के निर्माणाधीन पुल के लिए 85.71 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी अगस्त 2021 में दी गई थी। दिसंबर 2021 को कार्य आवंटित हुआ। जनवरी 2023 तक निर्माण पूरा होना प्रस्तावित था। तकनीकी कारणों से पुल की लागत में बढ़ोतरी हुई है। 189.73 लाख रुपये का नया प्राक्कलन तैयार हुआ है। मार्च 2024 तक काम पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed