फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PWD Minister Vikramaditya Singh assures better roads during the apple season

Himachal: लोक निर्माण मंत्री बोले- सेब सीजन के दौरान सड़कों के रखरखाव में कोताही बर्दाश्त नहीं

Mon, 12 Jun 2023 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि सेब सीजन के लिए अभी लगभग एक माह का समय शेष है और इस अवधि में वे सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।

विज्ञापन
PWD Minister Vikramaditya Singh assures better roads during the apple season
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेब सीजन के दौरान सड़कों के रखरखाव में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेब सीजन शुरू होने से पूर्व जुलाई में वह एक बार पुनः इसकी समीक्षा करेंगे। हिमाचल फल उत्पादक प्रदेश के रूप में विख्यात है। बागवानी विशेष तौर पर सेब उत्पादन से राज्य में लगभग 5 हजार करोड़ की आर्थिकी जुड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि सेब सीजन के लिए अभी लगभग एक माह का समय शेष है और इस अवधि में वे सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने यह बात सचिवालय में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने सेब उत्पादन क्षेत्र में आने वाली सड़कों में ब्लैक स्पॉट, तीखे एवं संकरे मोड़ तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में समुचित चेतावनी चिन्ह प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि शिमला जोन में पांच वृत्तों की 14 सड़कों की त्वरित मरम्मत एवं रखरखाव पर लगभग साढ़े तीन करोड़ की अतिरिक्त राशि व्यय की जाएगी। पराला, रोहड़ू, भट्टाकुफर, सोलन और परवाणु स्थित एपीएमसी मार्किट यार्ड को जोड़ने वाली सड़कों के उचित रखरखाव के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराला मार्किट यार्ड की सड़क के लिए एपीएमसी के माध्यम से लगभग 3.48 करोड़ की राशि जारी की गई है। डिपोजिट वर्क में भी एपीएमसी से राशि का मामला उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेब उत्पादन से जुड़े शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों की प्रमुख सड़कों, पंचायत एवं ग्राम स्तर की संपर्क सड़कों, शिमला व ठियोग बाईपास को खुला रखने तथा छैला सड़क मार्ग विस्तारीकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ठियोग सहित विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण एवं उप-नियंत्रण कक्ष स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed