फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PWD construct road upto Dumti post with china border in kinnaur

चीन बार्डर से सटी इस पोस्ट तक बनेगी सड़क

Mon, 12 Jan 2015 10:41 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
PWD construct road upto Dumti post with china border in kinnaur

हिमाचल के किन्नौर में चीन बार्डर से सटी दुमती आईटीबीपी पोस्ट तक पहुंच बनाने के लिए 23 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। हिमाचल में यह आईटीबीपी की अंतिम पोस्ट है। यहां से चीन बार्डर मात्र 20 किलोमीटर दूर है। केंद्र सरकार ने सामरिक महत्त्व के इस मार्ग के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।

विज्ञापन


बीआरओ के बजाय लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण करेगा। अभी तक छितकुल से नगस्ती तक ही सड़क है। नगस्ती से दुमती करीब 23 किलोमीटर दूर है। नगस्ती से आगे आईटीबीपी के जवान पैदल रास्ता तय करते हैं। लोनिवि का दावा है कि कठिन पहाड़ी रास्ता होने के बावजूद मार्च 2016 तक यह सड़क बना दी जाएगी।
विज्ञापन

जवानों के लिए होगी सुविधा

PWD construct road upto Dumti post with china border in kinnaur

लोक निर्माण विभाग के अनुसार नगस्ती पोस्ट से आगे दुमती तक आबादी वाला इलाका नहीं है। यहां से सीधे चीन की सीमा नजर आती है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तर्ज पर ये मार्ग क्लास-9 नहीं होगा। इसकी चौड़ाई केवल 5 मीटर होगी, जबकि मोड़ों को 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

ये सड़क पैदल पोस्ट तक जाने वाले जवानों के लिए बड़ी सुविधा होगी। लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ नरेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीन बार्डर से सटी दुमती पोस्ट तक सड़क बनाने के लिए 11 करोड़ की राशि जारी की है। लोक निर्माण विभाग को यह राशि मिल चुकी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को खुद इस सड़क को बनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed