फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PVC, cardboard and steel prices rise due to Russia-Ukraine war in himachal pradesh

हिमाचल: रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पीवीसी, गत्ते व स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी

Fri, 11 Mar 2022 02:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 02:40 AM IST
सार

 एल्युमीनियम फॉयल के बाद अब पीवीसी, गत्ते व स्टील के दाम में भी उछाल आ गया है। एल्युमीनियम फॉयल पॉली जो दो सप्ताह पहले तक 232 रुपये प्रति किलो था, अब 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

विज्ञापन
PVC, cardboard and steel prices rise due to Russia-Ukraine war in himachal pradesh
स्टील - फोटो : iStock

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते फार्मा हब बद्दी में कच्चे माल समेत अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि होने लगी है। एल्युमीनियम फॉयल के बाद अब पीवीसी, गत्ते व स्टील के दाम में भी उछाल आ गया है। एल्युमीनियम फॉयल पॉली जो दो सप्ताह पहले तक 232 रुपये प्रति किलो था, अब 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। बलिस्टर के दाम 260 से 500 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इससे फार्मा उद्योगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पीवीसी 120 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 190 रुपये प्रति किलो हो गया। गत्ते के दाम में भी उछाल आया है। मोनो कार्टन 85 से 95 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि बड़े कार्टन (शिपर) के दाम 32 से 40 रुपये तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उद्योगों के निर्माण कार्य में लगने वाले स्टील के दाम में सात रुपये की वृद्धि हो गई है। यह 55 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है। एफआईआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने बताया कि दवा निर्माण के लिए कच्चे माल समेत हमारे देश के मुख्य त्योहार होली, दीवाली व रक्षा बंधन पर बाहर से सामान आयात किया जाता है। ऐसे में युद्ध का असर कच्चे माल पर पड़ने लगा है। इसमें पीसीवी, गत्ते व स्टील के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। यदि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़तेे हैं, तो इसका सीधा असर फार्मा हब पर पड़ेगा और हर चीज मंहगी होगी। 
विज्ञापन


पेट्रोल डीजल बढने से भी बढ़ेगी महंगाई
आने वाले समय में डीजल व पेट्रोल के दाम में 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे हर सामान महंगा हो जाएगा। क्रूड के दाम युद्ध से पहले 90 डालर प्रति बैरल थे, जो अब बढ़कर 130 डालर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed