फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Purchase of 1535 metric tonnes of wheat in the state, payment of 2.75 crores to the farmers

wheat procurement: हिमाचल में 1535 मीट्रिक टन गेहूं खरीद, किसानों को 2.75 करोड़ का भुगतान

Sat, 29 Apr 2023 11:15 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 11:15 AM IST
सार

18 दिन के भीतर 1535 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसकी एवज में प्रदेश के 250 किसानों को पौने तीन करोड़ का भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया है। 

विज्ञापन
Purchase of 1535 metric tonnes of wheat in the state, payment of 2.75 crores to the farmers
गेहूं खरीद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 दिन के भीतर 1535 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसकी एवज में प्रदेश के 250 किसानों को पौने तीन करोड़ का भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया है। सबसे ज्यादा सिरमौर की पांवटा साहिब और कांगड़ा जिला की रियाली मंडियों में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे हैं। इसके मुकाबले दूसरी मंडियों में गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। कई मंडियां ऐसी भी हैं, जहां अभी एक भी किसान उपज लेकर नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि कई जगह गेहूं की पैदावार में कमी और बेमौसम बारिश के बीच कटाई का कार्य रुकने से कई किसान मंडियों तक नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सिरमौर के कालाअंब में स्थित एफसीआई की मंडी और जिला कांगड़ा की फतेहपुर मंडी में एक भी किसान ने गेहूं नहीं बेची है। इसके अलावा सोलन के नालागढ़, बद्दी और ऊना के टकारला व रामपुर में किसान दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। प्रदेश में अब तक 1175 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। 828 किसानों को टोकन जेनरेट हो चुके हैं, जिनमें 323 किसान मंडियों में उपज बेच चुके हैं। 289 किसानों की पेमेंट लगभग फाइनल हो चुकी है। इनमें से 250 को उनके बैंक खातों में भुगतान हो चुका है। 83 किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन


राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर हुसन सिंह ने बताया कि सिरमौर व कांगड़ा की दो मंडियों में सबसे ज्यादा किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। 10 अप्रैल से मंडियों में गेहूं खरीद शुरू की गई थी। खराब मौसम के कारण शुरुआती दौर में कम किसान मंडी पहुंचे थे। दूसरी मंडियां भी जल्द रफ्तार पकड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी खरीद
मंडी मीट्रिक टन
पांवटा, सिरमौर 567
रामपुर, ऊना 8
बद्दी, सोलन 7
धौलाकुआं, सिरमौर 190
नालागढ़, सोलन 28
टकारला, ऊना 28
इंदौरा, कांगड़ा 64
रियाली, कांगड़ा 643


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed