फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Punjab Tourists create ruckus staged Chakka Jam on National Highway in Garamora Bilaspur Himachal Pradesh

Bilaspur News: मणिकर्ण की घटना से गुस्साए पंजाब के श्रद्धालुओं ने एनएच पर लगाया जाम

Mon, 06 Mar 2023 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Mar 2023 09:28 PM IST
सार

सिख श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल में उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। मंडी पहुंचने पर पुलिस उन्हें रोक रही है और वापस भेज रही है।

विज्ञापन
Punjab Tourists create ruckus staged Chakka Jam on National Highway in Garamora Bilaspur Himachal Pradesh
गरामोड़ा में चक्का जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिकर्ण साहिब में हुई घटना से गुस्साए पंजाब के सिख श्रद्धालुओं ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर बिलासपुर के गरामोड़ा में खूब हंगामा किया। बाइक सवार श्रद्धालुओं ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब डेढ़ घंटा बंद रखा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने इस दौरान हिमाचल सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विज्ञापन

Himachal: पंजाब के पर्यटकों ने अब मणिकर्ण में किया हंगामा, एटीएम और गाड़ियों के शीशे तोड़े, घरों पर पथराव

विज्ञापन

डीएसपी श्री नयनादेवी के हस्तक्षेप के बाद श्रद्धालु राजमार्ग से हटे। सोमवार दोपहर को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामोड़ा में मणिकर्ण साहिब जाने वाले और वहां माथा टेककर घर लौट रहे श्रद्धालु एकत्रित हुए। उन्होंने राजमार्ग पर अपने वाहन खड़े कर रोष-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि हिमाचल में उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। मंडी पहुंचने पर पुलिस उन्हें रोक रही है और वापस भेज रही है। इस कारण उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेके बिना ही घर लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें धार्मिक झंडों के नाम पर तंग किया जाता है।

ऐसा ही मामला मणिकर्ण में रविवार को सामने आया है और सिख श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने हिमाचल सरकार से मांग की कि मणिकर्ण की धार्मिक यात्रा के दौरान हिमाचल पुलिस की ओर से बेवजह तंग न किया जाए। सिख श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें रोका गया तो उग्र रूप धारण किया जाएगा।

उधर, सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस प्रभारी देवानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चक्का जाम कर रहे श्रद्धालुओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मामला बिगड़ता देख डीएसपी श्री नयनादेवी विक्रांत बोंसला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को काफी देर समझाया। उनके आश्वासन के बाद श्रद्धालु राजमार्ग से हटे।

जरूरी दस्तावेज साथ रखें, स्थानीय लोगों की संवेदनाओं को समझें सैलानी

गरामोड़ा में हुए हंगामे के बाद बिलासपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने एसएसपी रोपड़ से बात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील है कि कानून और नियमों का पालन करें। जरूरी दस्तावेज पास रखें। स्थानीय लोगों की संवेदनाओं को भी समझें। हिमाचल पर्यटक स्थल है। यहां पर सभी का स्वागत है। पुलिस हर प्रकार से सहयोग करेगी।

उन्होंने एसएसपी रोपड़ से अपील की कि हिमाचल आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पहले ही निर्देश दें कि सभी दस्तावेज लेकर चलें। यातायात नियमों का पालन करें। हिमाचल पुलिस किसी को भी आने से नहीं रोक रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गरामोड़ा में पंजाब के कुछ श्रद्धालु आक्रोशित होकर सड़क पर बैठ गए थे। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है।

सीमा पर रखी जा रही खालिस्तान के झंडों पर नजर
होला-मोहल्ला उत्सव के दौरान हर साल पंजाब से श्रद्धालु श्री नयनादेवी जी, मणिकर्ण सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों में पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों से पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से अपने वाहनों पर खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश का माहौल भी कई बार खराब हुआ है। इस बार ऐसी घटना सामने न आए, इसके लिए पहले ही प्रदेश की सीमाओं पर खालिस्तान के झंडे लगे वाहनों पर नजर रखी जा रही है। नजर रखने के लिए बाकायदा गुप्तचर एजेंसियों के जवान भी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed