फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab Health Minister Chetan Singh's resignation sought for misbehavior with Dr. Raj Bahadur

Shimla: डॉ. राज बहादुर से हुए दुर्व्यवहार पर मांगा पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह का इस्तीफा

Sat, 30 Jul 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 10:01 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. राज बहादुर का पंजाब में आप सरकार के मंत्री की ओर से किया गया दुर्व्यवहार अक्षम्य है। वह एक उत्कृष्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। लोगों को उनसे उपचार के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Punjab Health Minister Chetan Singh's resignation sought for misbehavior with Dr. Raj Bahadur
डॉ. राज बहादुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल मूल के स्पाइन विशेषज्ञ और बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज बहादुर से हुए दुर्व्यवहार वाले वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। हिमाचल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने इसकी कड़ी निंदा की है। डॉ. राज बहादुर हिमाचल के ऊना के रहने वाले हैं। उन्होंने आईजीएमसी से एमबीबीएस और ऑर्थो में एमएस किया है। आईजीएमसी शिमला में सेवाएं देने के बाद पीजीआई और कई महत्वपूर्ण संस्थानों में भी सेवाएं दी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. राज बहादुर का पंजाब में आप सरकार के मंत्री की ओर से किया गया दुर्व्यवहार अक्षम्य है। वह एक उत्कृष्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। लोगों को उनसे उपचार के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है। डॉ. राज पंजाब के लिए एक संपत्ति रहे हैं। वे रीढ़ की हड्डी के भी एक उत्कृष्ट चिकित्सक हैं। उनकी ओर से किए गए शोध की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। पंजाब के मंत्री का जबरन कुलपति को बिस्तर पर लेटने के लिए कहने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की कमी को लेकर मंत्री को कुलपति के साथ अभद्र भाषा बोलते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, वह अस्वीकार्य है। खन्ना ने कहा कि वे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह के तत्काल इस्तीफे  की मांग करते हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की शान डॉ. राज बहादुर से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से की गई बदसलूकी की वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हिमाचल मूल के इन डाक्टर ने अपनी मेहनत और लगन से शोहरत और बुलंदियां हासिल की हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा है कि हम डॉक्टर का सम्मान करते हैं। यह घटना जांच का विषय है। तथ्य जल्दी जनता के सामने आएंगे। 
विज्ञापन


स्पाइन सर्जन डॉ. राज बहादुर से हुआ दुर्व्यवहार शर्मनाक : राजेंद्र
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले देश के स्पाइन सर्जनों में शुमार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ  साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है। राणा ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा की ओर से डा. राज बहादुर के साथ शर्मनाक व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वास्थ्य मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त कर देना चाहिए। राजेंद्र राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने भाजपा की तरह जुमले दिखाकर पंजाब के लोगों की उम्मीदों को तो तोड़ा ही है। साथ ही हिमाचल के स्वाभिमानी लोगों का भी अपमान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed