फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Punjab CM Bhagwant Mann statement on Minjar fair trolled on social media

CM Bhagwant Mann: सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रहे भगवंत मान, मिंजर मेले को लेकर कह दी ये बात

Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे तीन-चार बार हमीरपुर में होने वाले मिंजर मेले में बतौर कलाकार भाग ले चुके हैं। असल में चंबा के चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला होता है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann statement on Minjar fair trolled on social media
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल भगवंत मान शनिवार को हमीरपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यहां आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर आते ही भगवंत मान ने कहा कि हमीरपुर उनके लिए नया नहीं है। वह तीन-चार बार हमीरपुर में होने वाले मिंजर मेले में बतौर कलाकार भाग ले चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह मिंजर मेला हमीरपुर के खेल मैदान में आयोजित होता है। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खूब ठहाके मारे। वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया। फेसबुक पर कई लोगों ने भगवंत मान को ट्रोल करते हुए पूछा कि हमीरपुर में मिंजर मेला कब से होने लगा है? असल में चंबा के चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला होता है।
विज्ञापन


जबकि हमीरपुर में राज्य स्तरीय हमीर उत्सव होता है। लेकिन जैसे ही भगवंत मान की जुबान फिसली तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें कई तरह के कमेंट करके खूब ट्रोल किया। इससे आम आदमी पार्टी की फजीहत भी हुई। लोग कहने लगे कि जिस पार्टी के नेताओं को हिमाचल के मेले, उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं है, ऐसे लोग हिमाचल में क्या राजनीति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed