अब रोहतांग जाने से पहले होगी वाहनों की खांस जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर वशिष्ठ और गुलाबा में किसी भी वाहन की पीयूसी (प्रदूषण सर्टिफिकेट) रिपोर्ट पॉजीटिव पाई जाती है तो उसे रोहतांग नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके अलावा हर रोज रोहतांग जाने वाले एक हजार वाहनों में 50 फीसदी कुल्लू जिला के नंबर वाले वाहन होंगे। जबकि दूरसे राज्यों के केवल 30 फीसदी वाहन की रोहतांग जा पाएंगे। खबर की पुष्टि एसडीएम मनाली ज्योति गुप्ता ने की है।
ग्रीन टिब्यूनल के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि वशिष्ठ और गुलाबा में जांच के दौरान किसी भी वाहन की पीयूसी रिपोर्ट पॉजटीव पाई जाती है तो उसे रोहतांग नहीं जाने दिया जाएगा।
वहीं व्यवस्था की गई है कि जिला के टैक्सी ऑपरेटरों का काम प्रभावित न हो इसकों ध्यान में रखते हुए हर रोज कुल्लू जिला के 500 टैक्सी नंबर वाहनों को रोहतांग जाने दिया जाएगा।
जबकि अन्य जिला से संबंध रखने वाले 10 फीसदी कमर्शियल वाहन ही रोहतांग जा सकते है। जबकि दस फीसदी प्राइवेट वाहनों को भी हर रोज रोहतांग जाने की व्यवस्था की गई है।
बाहरी राज्यों के होंगे 30 फीसदी वाहन
वहीं शेष 30 फीसदी वाहन बाहरी राज्यों के होंगे जिसमें टैक्सी और प्राइवेट नंबर दोनों वाहन शामिल होंगे। यह व्यवस्था आज से लागू हो जाएगी।
इधर, इस संबंध में एसडीएम मनाली ज्योति गुप्ता कहती है नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
इस प्रकार के रोहतांग जा पाएंगे वाहन
जिला श्रेणी संख्या
कुल्लू----------टैक्सी नंबर---- 500
हि.प्र---------- टैक्सी नंबर-----100
हि.प्र---------- निजी वाहन-----100
दूसरे राज्य निजी---टैक्सी------300