फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Works Minister Vikramaditya Singh's name missing from the foundation stone plaque of Himachal Niketan

Himachal: सीएम ने किया हिमाचल निकेतन का शिलान्यास, पट्टिका में विक्रमादित्य सिंह का नाम नहीं होने की रही चर्चा

Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिलान्यास पट्टिका से उनका नाम न होने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मंत्री को स्पष्ट किया गया कि यह निर्माण कार्य सामान्य प्रशासन विभाग करा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग सीएम के पास है तो उनका नाम ही है।

विज्ञापन
Public Works Minister Vikramaditya Singh's name missing from the foundation stone plaque of Himachal Niketan
सीएम सुक्खू ने किया हिमाचल निकेतन का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। इसकी पट्टिका से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य का नाम न होना चर्चा का विषय बना रहा। सरकार ने दावा किया कि इस निकेतन के बनने से दिल्ली में प्रदेशवासियों को ठहरने का तीसरा विकल्प मिलेगा। सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिलान्यास पट्टिका से उनका नाम न होने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मंत्री को स्पष्ट किया गया कि यह निर्माण कार्य सामान्य प्रशासन विभाग करा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग सीएम के पास है तो उनका नाम ही है। लोक निर्माण विभाग तो इस भवन का महज निर्माण कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में 57.72 करोड़ से निर्मित होने वाले पांच मंजिला हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


इस भवन में दो वीआईपी कमरे, विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित 36 और 40 सामान्य कमरों की सुविधा होगी। स्टाफ के लिए तीन कमरों की सराय (डोरमैट्रिज) की सुविधा होगी। इस भवन के बेसमेंट में 53 वाहनों और 87 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी होगी। इस भवन में कुल 81 कमरे होंगे। हिमाचलवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भवन और हिमाचल सदन के अतिरिक्त अब इस भवन के निर्माण से दिल्ली में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले हिमाचली विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। हिमाचल निकेतन विद्यार्थियों को पढ़ने और रहने की आरामदायक सुविधा देगा। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2025 तक इस परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पहले, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर सम्मानित किया और परियोजना का विवरण देते हुए भवन का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान हिमाचलियों के विभिन्न संघों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। इनमें हिमाचल सोशल बॉडी फेडरेशन, केजीबीसी संस्थान, अखिल भारतीय हिमाचल संयुक्त मोर्चा और शौर्य हिमाचल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी होती रही है पट्टिका पर राजनीति
हिमाचल प्रदेश में शिलान्यास पट्टिकाओं पर पहले भी राजनीति होती रही है। कई जगह पट्टिकाएं हटाए जाने का खूब शोर-शराबा होता रहा है। कई स्थानीय विधायकों के नाम भी संबंधित क्षेत्र की शिलान्यास पट्टिकाओं में नहीं शामिल करने की बातें उठती रही हैं। सत्ताधारी दलों के नेताओं के बीच भी पट्टिकाओं में नाम न होने को लेकर विवाद उठ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed