फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Works Minister Vikramaditya Singh gave the feedback of the government and the organization to Rajeev Sh

Himachal News: लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजीव शुक्ला को दिया सरकार और संगठन का फीडबैक

Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
सार

विक्रमादित्य ने शुक्ला को प्रदेश सरकार और संगठन से संबंधित फीडबैक दिया। संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में औहदे भी मांगे।

विज्ञापन
Public Works Minister Vikramaditya Singh gave the feedback of the government and the organization to Rajeev Sh
विक्रमादित्य सिंह ने राजीव शुक्ला से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। विक्रमादित्य ने शुक्ला को प्रदेश सरकार और संगठन से संबंधित फीडबैक दिया। संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में औहदे भी मांगे। अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी विक्रमादित्य सिंह ने राजीव शुक्ला को जानकारियां दीं। विक्रमादित्य सिंह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और ज्योतिरादित्य सिंधियां से भी मुलाकात की। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विक्रमादित्य सक्रिय हो गए हैं। मंडी संसदीय सीट से उनकी माता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में फिर प्रतिभा सिंह पार्टी का चेहरा हो सकती हैं।

विज्ञापन


बीते रोज ही प्रतिभा सिंह ने भी मंडी में एक कार्यक्रम के दौरान एलान किया है कि अगर पार्टी हाईकमान के निर्देश होंगे तो वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का प्रदेश की राजनीति में एकछत्र राज रहा है। कांग्रेस की राजनीति वीरभद्र सिंह के इर्दगिर्द ही घूमती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के भीतर प्रदेश और केंद्र में अपने लिए विशेष जगह बनाई है। संगठन से जुड़े लोगों की पैरवी करते हुए प्रतिभा सिंह ने शिमला से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई है। इसी कड़ी में अब विक्रमादित्य सिंह भी पार्टी के सक्रिय नेताओं के मान-सम्मान के लिए आवाज उठा रहे हैं। शनिवार को विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश सरकार के निगमों-बोर्डों में पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं को स्थान देने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed