{"_id":"5bdafa6abdec2269774f0a7d","slug":"public-service-commission-sent-admit-cards-to-has-main-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य परीक्षा को भेजे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य परीक्षा को भेजे एडमिट कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
एचएएस की 15 नवंबर से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड भेज दिए हैं। आयोग के सचिव एचएस चौधरी ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
12 नवंबर तक भी अगर किसी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड नहीं प्राप्त होता है तो आयोग कार्यालय में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तय डेटशीट के मुताबिक ही 15 से 21 नवंबर और 23 नवंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन