{"_id":"6a7f2a1be0dd963a4d0f860b","slug":"public-service-commission-extends-the-deadline-for-online-applications-for-assistant-professor-recruitment-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC: लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC: लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
Fri, 14 Aug 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:15 PM IST
सार
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाईशिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाईशिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ाते हुए अब 25 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आयोग की सचिव की ओर से जारी नोटिस के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी। अब विभिन्न अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन