फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public face problem

समारोह के इंतजामों से परेशानी भटकते रहे लोग और सैलानी

Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Public face problem
शिमला में हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जगह-जगह चेकिंग की गई। इस कारण लोगों को लंबी लाइनों में अप? - फोटो : SHIMLA CITY
रिज जाने वाले कई रास्तों पुलिस ने की बेरिकेडिंग
विज्ञापन

मरीजों और सैलानियों की आवाजाही हो गई थी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए किए इंतजामों से सोमवार को शहर की जनता और सैलानी परेशान रहे।
रिज मैदान के लिए जाने वाले ज्यादातर पैदल रास्ते पुलिस ने सुबह ही बंद कर दिए थे। रिज के लिए सिर्फ स्कैंडल प्वाइंट, क्राइस्ट चर्च और लक्कड़ बाजार की ओर से एंट्री दी गई। बाकी रास्तों और सीढ़ियों पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी। मालरोड पर भी दोपहर बाद तक सड़क के एक ओर ही चलने की अनुमति थी। इसके चलते सैलानी मालरोड की दुकानों से शॉपिंग तक नहीं कर पाए। दुकानें खाली रहीं और कारोबारी परेशान। कहा कि गृहमंत्री का दौरा रद्द हो चुका है। इसके बावजूद मालरोड पर सख्ती की जा रही है। पुलिस का कहना था कि परेड के चलते मालरोड को एकतरफ से खाली रखा है। पद्मदेव परिसर के लिए तो दोपहर तक लोगों की आवाजाही बंद रखी गई। इस परिसर में कई दुकानें और अस्पताल चल रहे हैं। आवाजाही बंद होने से कारोबारी दुकानें तक नहीं खोल पाए। कई कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को शिकायत की।
चंद लोगों का था समारोह : अध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रिज पर मनाया गया 50वां पूर्ण राज्यत्व दिवस भाजपा के चंद नेताओं का समारोह बनकर रह गया। जगह-जगह रास्ते बंद होने से आम जनता और कारोबारी परेशान रहे। सैलानी घूमने फिरने शिमला आए हैं, उन्हें भी पाबंदियों से परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर निगम ने दुरुस्त रखी सफाई व्यवस्था
रिज पर मनाए गए समारोह के दौरान नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा। सुबह ही मशीनों से कर्मचारियों ने रिज और मालरोड की सफाई की। रिज के धंस रहे हिस्से की भी बेरिकेडिंग की गई थी। समारोह के बाद भी निगम ने रिज और मालरोड की सफाई की। मालरोड की तकरीबन सभी बड़ी दुकानों के बाद राज्यत्व दिवस की शुभकामनाओं वाले बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed