{"_id":"6ae099749ffe6206d7002cbc","slug":"provide-parking-and-library-facilities-within-the-court-premises-and-also-improve-the-traffic-management-shimla-news-c-19-sml1002-811002-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोर्ट परिसर में पार्किंग, लाइब्रेरी की \nदें सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोर्ट परिसर में पार्किंग, लाइब्रेरी की दें सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारें
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने विधायक के समक्ष रखीं मांगें
विधायक ने एक लाख की सहायता देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला एवं सत्र न्यायालय चक्कर में मंगलवार को शिमला बार एसोसिएशन की ओर से विशेष बैठक हुई। इसमें शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक ने अधिवक्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
बैठक में अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इनमें नई पार्किंग का निर्माण, शाम सात बजे तक टैक्सी सेवा और पार्किंग का सुचारु संचालन, सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक एचआरटीसी बस सेवा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना शामिल रहा।
विधायक ने अधिवक्ताओं के कल्याण और बार एसोसिएशन की गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह राशि एक सप्ताह के भीतर एसोसिएशन के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इससे पहले घोषित एक लाख रुपये की अनुदान राशि भी बार एसोसिएशन को समय पर मिल चुकी है। पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए विधायक ने बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ चिह्नित स्थल का मौके पर निरीक्षण किया और विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्किंग निर्माण के लिए अर्बन चैलेंज फंड से बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क की सोलिंग करने के निर्देश
विधायक ने कोर्ट परिसर की खस्ताहाल सड़क की सोलिंग करवाने, जिम की मरम्मत करने और नए उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही लाइब्रेरी की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में नियमित डॉक्टर की तैनाती की पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद किरण शर्मा सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।