फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Protests across the state against anti farmer laws in himachal

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Protests across the state against anti farmer laws in himachal
हिमाचल में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर हिमाचल किसान सभा, सीटू, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, एसएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच ने तीन किसान विरोधी कानूनों व बिजली संशोधन विधेयक 2020 को लेकर सोमवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। शिमला, रामपुर, रोहड़ू, ठियोग, निरमंड, करसोग, सोलन, परवाणू, दाड़लाघाट, नाहन, पांवटा साहिब, मंडी, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, जंजैहली, कुल्लू, आनी, सैंज, चंबा, चुवाड़ी, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, ऊना में कई लोग प्रदर्शनों में शामिल हुए। 

विज्ञापन


किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर, महासचिव डॉ. ओंकार शाद, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, महिला समिति प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीना सिंह, सचिव फालमा चौहान, डीवाईएफआई प्रदेशाध्यक्ष अनिल मनकोटिया, सचिव चंद्रकांत वर्मा, एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष रमन थारटा, सचिव अमित ठाकुर, दलित शोषण मुक्ति मंच संयोजक जगतराम, सह संयोजक आशीष कुमार, आल इंडिया लॉयरज यूनियन प्रदेशाध्यक्ष पुनीत धांटा व सचिव अशोक वर्मा ने एलान किया कि अगर केंद्र सरकार ने किसान कानूनों व बिजली विधेयक 2020 को रद्द न किया तो हिमाचल की जनता भी दिल्ली कूच करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने जनता से अंबानी व अडानी के उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की है। कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की मुनाफाखोरी को बढ़ाना चाहती है। तीनों नए कृषि कानून पूर्णतया किसान विरोधी हैं। किसानों की फसलों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये विदेशी और देसी कंपनियों और बड़ी पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रची जा रही है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को खत्म करने से जमाखोरी, कालाबाजारी व मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। कृषि कानूनों के बदलाव से बड़े पूंजीपतियों और देसी- विदेशी कंपनियों का कृषि पर कब्जा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed