फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protesting congress leaders broke section 144 and reached mall road shimla

धारा-144 तोड़ मालरोड पहुंचे कांग्रेसी, प्रदेश प्रभारी सहित इन नेताओं पर केस

Sat, 27 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
protesting congress leaders broke section 144 and reached mall road shimla

सीबीआई में चल रहे घमासान को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरना कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद रजनी पाटिल की अगुवाई में किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीटीओ चौक से होते हुए माल रोड पहुंच गए। कांग्रेसियों ने यहां धारा-144 तोड़ी और कांग्रेस के आधा दर्जन विधायकों सहित पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  मालरोड पर दाखिल होने से पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश नाकामयाब रही।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों के आगे स्मार्ट पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आई। पुलिस ने प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर दी है।  डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

protesting congress leaders broke section 144 and reached mall road shimla

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है। लोकपाल की नियुक्ति आज तक नहीं हुई। लोकपाल बिल को कमजोर कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी कामकाज को लेकर घुटन महसूस कर रहे हैं। बीते दिनों जजों के सामने आकर अपनी समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता करना इसका उदाहरण है। मुख्य चुनाव आयुक्त को भी कठपुतली बना दिया गया है।

राज्यों में चुनावों की तिथियां घोषित करने को लेकर सरकार मनमानी कर रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का मुख्य चुनाव आयुक्त पर दबाव बनाया जा रहा है।

सीबीआई निदेशक को हटाने की सच्चाई जगजाहिर हो चुकी है। मोदी सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया, क्योंकि वह राफेल डील घोटाले की जांच को तैयार हो गए थे। 

ये रहे प्रदर्शन में मौजूद

protesting congress leaders broke section 144 and reached mall road shimla

सुक्खू ने कहा कि अगर वर्मा जांच करते तो सरकार की पोल खुल जाती और विमान खरीद का सबसे बड़ा घोटाला परत दर परत उजागर होता। यह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नागवार गुजरा और उन्होंने सीबीआई निदेशक को ही रातों रात हटा दिया। 

प्रदर्शनकारियों में सह  प्रभारी और विधायक गुरकीरत सिंह,  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू,  नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रामलाल ठाकुर,  कर्नल धनी राम शांडिल,  हर्षवर्धन चौहान,  इंद्र दत्त

लखनपाल, लखविंदर  राणा, पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर,  हरभजन सिंह भज्जी, संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी,  कुलदीप राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।    

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारे

protesting congress leaders broke section 144 and reached mall road shimla
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रजनी पाटिल, रामलाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर, हरभजन सिंह भज्जी, मुकेश अग्निहोत्री, यशवंत सिंह छाजटा, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, इंद्र दत्त लखनपाल  सहित करीब डेढ़ सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना सदर में आईपीसी 143 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। ये नारे तख्तियों पर भी लिखे गए थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ये तख्तियां थीं। इसके अलावा कुछ युवा  टीशर्ट पहने हुए थे जिस पर लिखा था - ‘युवा विरोधी नरेंद्र मोदी’।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed