फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest over karamchari parisangh leader vinod termination

परिसंघ अध्यक्ष को बर्खास्त करने पर बवाल, बचाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता

Thu, 04 Jan 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
protest over karamchari parisangh leader vinod termination

प्रदेश परिसंघ अध्यक्ष विनोद कुमार को नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर बवाल मच गया है। भाजपा के नेता ने मुख्यमंत्री कार्यालय फोन कर उनकी नौकरी बहाल करने की बात कही। आनन-फानन में सीएम कार्यालय ने अफसरों की जवाबतलबी कर उनकी नौकरी को बहाल करने को कहा। सचिवालय में दिनभर इस मामले की खूब चर्चा रही।

विज्ञापन


बागवानी विभाग के निदेशक हेमराज ने सेवानिवृत्ति के दिन विनोद कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। परिसंघ के नेता ने इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उठाया, लेकिन बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता की ओर से आए फोन ने सीएम कार्यालय में तैनात अफसरों की उठक-बैठक शुरू कर दी। इसके बाद अफसरों से इसका कारण पूछा गया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में सस्पेंड चल रहे बागवानी विभाग में अधीक्षक ग्रेड-2 पद पर तैनात विनोद को नई सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वर्ष 2007 में प्रदेश में भाजपा की सरकार के समय इस कर्मचारी नेता की तूती बोलती थी, लेकिन जयराम सरकार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विभाग के निदेशक ने अपनी सेवानिवृत्ति वाले दिन ही बर्खास्तगी के आदेश दिए। पिछली सरकार में परिसंघ के नेता विनोद कुमार काफी सुर्खियों में रहे। इस नेता ने अपने ही विभाग के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अफसरों की कार्यप्रणाली और बागवानी विभाग में होने वाली खरीद-फरोख्त पर भी उंगलियां उठाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed