फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest on water bills in Shimla city, Counsellers obejections.

मेयर साहब! पानी की सप्लाई 10 दिन, बिल वसूल रहे 30 का

Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest on water bills in Shimla city, Counsellers obejections.
नगर निगम महापौर संजय चौहान - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में गहराए जल संकट पर नगर निगम के पार्षदों ने भी मेयर, डिप्टी मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम पार्षद सुशांत कपरेट और संजय परमार ने मेयर, डिप्टी मेयर से पूछा है कि शहर के लोगों को जब महीने में पानी की सप्लाई 10 दिन से भी कम दी जा रही है तो किस आधार पर पूरे महीने का बिल जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्षदों ने  बिना पानी की सप्लाई के बिल की वसूली को गैर कानूनी करार देते हुए इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का भी एलान कर दिया है। पार्षद सुशांत कपरेट का कहना है कि मेयर, डिप्टी मेयर शहर के लोगों को 24 घंटे सातों दिन पानी की सप्लाई का वादा कर नगर निगम की सत्ता पर काबिज हुए थे।
विज्ञापन


अब अपना चुनावी वादा भूल कर लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। कपरेट ने मेयर, डिप्टी मेयर से सवाल किया है कि पिछले साल भी निगम को रोजाना 35 एमएलडी के करीब पानी की सप्लाई मिल रही थी और लोगों को भी पूरा पानी मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी इतना ही पानी मिल रहा है, तो फिर शहर की पब्लिक के हिस्से का पानी कहां गायब किया जा रहा है? कपरेट ने कहा है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए मेयर, डिप्टी मेयर निराधार बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed