{"_id":"58fca9154f1c1bc4608b4c62","slug":"protest-by-peoples-at-dharamshala-against-jammu-police-lodges-fir-against-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों पर FIR के खिलाफ प्रदर्शन, 7 घंटे की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों पर FIR के खिलाफ प्रदर्शन, 7 घंटे की भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में पत्थरबाजों के पथराव से बचने के लिए भारतीय सैनिकों के उठाए गए कदमों का वीडियो वायरल होने के बाद सेना के जवानों पर हुई एफआईआर के विरोध में शहीद स्मारक धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही सुबह दस से पांच बजे तक भूख हड़ताल भी की गई।
विज्ञापन
इसमें कारगिल युद्ध में शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भारतीय सेना के 53 जवानों के खिलाफ पुलिस की एफआईआर सैनिकों के मनोबल को कमजोर कर रही है। इससे आतंकवादियों और पत्थरबाजों के हौसले बुलंद होंगे।
विज्ञापन
इसलिए तत्काल प्रभाव से सैनिकों के खिलाफ हुई एफआईआर को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में डिप्टी एडवोकेट जनरल हिमाचल प्रदेश विनय शर्मा, शिव सेना के चेयरमैन रमेश कालिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा, इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष पटियाल, राजल पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कालिया, एडवोकेट विजय मेहरा और बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन