{"_id":"67dae03486abd783bb0ab7db","slug":"protest-against-police-administration-in-hpu-shimla-news-c-19-sml1001-503898-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में पुलिस प्रशासन \nके खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एबीवीपी ने बोला हल्ला, कार्रवाई की मांग
पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोपअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रशासनिक ब्लॉक के पास छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच 11 मार्च को हुई हिंसा मामले में पुलिस द्वारा की कार्रवाई के खिलाफ एबीवीपी ने बुधवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
प्रांत सह मंत्री दिशांत जरयाल ने कहा कि शिमला पुलिस लगातार एबीवीपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। एसएफआई के असामाजिक तत्व विश्वविद्यालय में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक महीने से एसएफआई के गुंडों द्वारा एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। कहा कि एसएफआई का आचरण पूर्ण रूप से अराजकता फैलाने वाला है तथा विवि परिसर के शैक्षणिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा कड़ी किए जाने की मांग की। जरयाल ने चेताया कि यदि शिमला पुलिस ने एसएफआई के इन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।