{"_id":"5fa535448ebc3e9bb604ea70","slug":"prosecution-clearance-given-against-four-in-sanitizer-scam-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर घोटाले में चार के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी, विजिलेंस चार्जशीट करेगी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर घोटाले में चार के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी, विजिलेंस चार्जशीट करेगी दाखिल
Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड काल में राज्य सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले में आरोपी सचिवालय कर्मियों के खिलाफ सचिवालय प्रशासन विभाग ने विजिलेंस को अभियोजन स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अब विजिलेंस जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। मामले में ब्यूरो ने सरकार से सचिवालय प्रशासन के चार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।
विज्ञापन
इन सभी पर अपने दायित्वों का निर्वहन न करने और सचिवालय में सप्लाई होने वाले सैनिटाइजर के दामों में हो रहे खेल को नजरअंदाज करने का आरोप है। खास बात यह है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ने मामले में विभागीय जांच भी कराई थी। जांच में सिर्फ सुपरिंटेंडेंट को दोषी माना और बाकी अधिकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
वहीं, विजिलेंस ने सुपरिंटेंडेंट के अलावा तीन अन्य सचिवालय कर्मियों को भी मामले में दोषी मानते हुए अभियोजन स्वीकृति मांगी थी। क्लीन चिट की वजह से विभाग के लिए अभियोजन स्वीकृति गले की फांस बन गई थी। लंबे मंथन के बाद अब विभाग ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में इन कर्मियों के अलावा सैनिटाइजर सप्लाई करने वाली फर्म के ठेकेदार की भी मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन