फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Proposed IIM in Himachal feared to be fall prey to politics

आईआईएम खुलने से पहले ही शुरू हो गई खींचतान

Sat, 12 Jul 2014 09:53 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
Proposed IIM in Himachal feared to be fall prey to politics

आम बजट में हिमाचल को मिले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के खुलने से पहले ही खींचतान शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसे सोलन या सिरमौर जिले में खोलने का विचार रखते हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अब तक हुई बातचीत में पता चला है कि आईआईएम के लिए करीब 50 एकड़ जमीन चाहिए। हम इतनी सरकारी जमीन की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यदि सोलन-सिरमौर में नहीं मिली तो अन्य जिलों का विकल्प भी खुला है। इस संस्थान के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई देरी नहीं होगी।

पूर्व मंत्री बिलासपुर में चाहते हैं आईआईएम

Proposed IIM in Himachal feared to be fall prey to politics

बिलासपुर में 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने आईआईएम को बिलासपुर में खोलने की मांग की है। कहा कि आईआईएम बिलासपुर में खुलना चाहिए, क्योंकि विस्थापन का दर्द झेलने वाले बिलासपुर को अब तक कोई बड़ा संस्थान नहीं मिला है।

भाखड़ा बांध बनने के बाद बिलासपुर के लोग उजडे़, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक उन्हें इसका फल नहीं मिला। राज्य को जब भी बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है तो सबसे पहले कांगड़ा, मंडी का नाम आता है।

इसके बाद राजधानी होने के कारण शिमला की बारी आती है, लेकिन बिलासपुर का जिक्र तक नहीं होता। सोलन में तो एक ही पंचायत में दो विवि हैं। बिलासपुर में आईआईएम के लिए जगह की कमी नहीं है।

प्रदेश में अभी आईआईटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी

Proposed IIM in Himachal feared to be fall prey to politics

प्रदेश में इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा जिला में है। यूपीए सरकार की ओर से दी गई आईआईटी मंडी में है। नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान भी कांगड़ा में है। अब आईआईएम सोलन या सिरमौर में खोला सकता है।

हालांकि, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा था कि आईआईएम कहां खुलेगा, इस पर कैबिनेट में चर्चा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed