फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Proposal of property tax for 56 new cities in himachal.

शहरी निकायों में अब इन्हें भी देना होगा टैक्स

Sat, 22 Nov 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Nov 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Proposal of property tax for 56 new cities in himachal.

प्रदेश सरकार ने अतिक्रमण को रोकने और शहरों में विकास कार्यों को कराने का नया फार्मूला निकाला है। प्रदेश के 56 शहरों में अब भवनों की जीआईएस (जियोग्राफिक इन्फॉरमेशन सिस्टम) मैपिंग होगी। इससे माध्यम से ही प्रदेश में भवनों की गणना होगी।

विज्ञापन


शहरों में सड़कों के निर्माण, लिफ्ट, एस्कलेटर, स्ट्रीट लाइट्स, सार्वजनिक शौचालय आदि विकासात्मक कार्य जीआईएस मैपिंग से होगी। प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट पर 60 से 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगा रही है।
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग में शुक्रवार को आयोजित बैठक में इस प्रोजेक्ट पर विस्तृत चर्चा हुई है। इसमें शहरी निकायों के कार्यकारी अधिकारी के अलावा प्रोजेक्ट संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की परिधि में इस कार्य को नगर निगम करेगा जबकि अन्य शहरी निकायों में कार्यकारी अधिकारी इस योजना को सिरे चढ़ाएंगे।

शहरों से प्रतिदिन उठेंगे डंपर
बैठक में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया गया। शहरवासी सफाई को लेकर काफी शिकायतें कर रहे हैं, इसके चलते इसमें कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को निर्देश दिए गए कि शहरों में डंपरों पर नंबर लगेगा। ये इसलिए ताकि पता चल सके कि कौन सा डंपर कितने दिन में उठाया जाना है।


टैक्स एकत्र करने में होगी आसानी

प्रदेश के शहरी निकायों में कितने भवन है, विभाग के पास इसका सही आंकड़ा नहीं हैं। प्रदेश के कई घरों से शहरी विकास विभाग को टैक्स आ रही है जबकि कई भवन मालिक अभी भी टैक्स नहीं दे रहे हैं। विभाग का दावा है कि शहरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है बावजूद लोग टैक्स देने में आनाकानी करते हैं।

प्रदेश शहरी निकायों में भवन मालिकों की जीआईएस मैपिंग होगी, इसके आधार पर ही विकास कार्य होंगे। टैक्स न देने वाले भवन मालिक भी पकड़ में आएंगे।
- कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक शहरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed