फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promotion to TGT in himachal.

शिक्षकों को दीपावली का तोहफा, जल्द मिलेगी प्रमोशन

Tue, 27 Oct 2015 06:52 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
promotion to TGT in himachal.

हिमाचल सरकार जल्द ही शिक्षकों को प्रमोशन दे सकती है। शिक्षा विभाग में जल्द ही 260 टीजीटी को पदोन्नति देकर पीजीटी बना दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने डीपीसी कर फाइल मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेज दी है। संभावित है कि इसी सप्ताह विभिन्न विषयों में शिक्षकों की पदोन्नति हो जाएगी।

विज्ञापन


हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया है कि बीते दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर पदोन्नति की मांग की थी। इसी कड़ी में विभाग ने डीपीसी कर मामला सरकार को भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, भूगोल, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी विषय में टीजीटी को पदोन्नत कर पीजीटी बनाया जाएगा। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि ये पदोन्नतियां बीते लंबे समय से अटकी हुई थी। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से इस मामले को प्राथमिकता पर मंजूरी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कर्मियों की मांगों पर भी फैसला

promotion to TGT in himachal.

वहीं, राज्य विद्युत बोर्ड में तैनात तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला हो सकता है। बुधवार को राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री का बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना प्रस्तावित था।

लेकिन कुल्लू दौरे में चलते मुख्यमंत्री ने अपनी जगह राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा को बैठक में शामिल होने के आदेश दिए हैं। संभावित है कि बैठक में 10 हजार तकनीकी विद्युत कर्मियों से जुड़ी समस्याओं को निवारण हो जाएगा। बैठक में कर्मचारियों की ग्रेड पे विसंगतियों, मोबाइल भत्ते देने और लाइनमैन से फोरमैन बनाने की शर्तों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed