हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिली प्रमोशन, ग्रेड पे भी बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत दो हजार तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति को हरी झंडी मिल गई है। शुक्रवार को हुई राज्य बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण श्रीधर की अध्यक्षता में हुई बैठक में साल 2014 से पहले पत्राचार से आईटीआई कोर्स करने वाले कर्मचारियों को बड़ी रहात दी गई है। बैठक में अनुबंध कर्मियों के ग्रेड पे में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला भी लिया गया।
इस फैसले से बोर्ड में कार्यरत करीब 400 कर्मचारियों को लाभ होगा। निदेशक मंडल की बैठक में बीते दिनों हुई बोर्ड की सर्विस कमेटी से पारित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। निदेशक मंडल ने पत्राचार के माध्यम से आईटीआई कोर्स करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में कंसीडर करने का फैसला लिया।
बोर्ड ने जुलाई 2014 में पत्राचार से आईटीआई करने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगाई थी। बैठक में सहायक अभियंताओं के करीब 26 पद भरने का फैसला भी लिया गया। इस दौरान बोर्ड के भर्ती एवं पदोन्नति नियम के एजेंडे को भी स्वीकृति दी गई।
उच्च शिक्षा निदेशालय को मिलेगा नया निदेशक
उच्च शिक्षा निदेशालय को शनिवार को नया निदेशक मिलेगा। वर्तमान निदेशक दिनकर बुराथोकी शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक विभाग ने नए निदेशक के लिए डीपीसी प्रक्रिया पूरी कर दी है। संभावित है कि शनिवार को मुख्य सचिव वीसी फारका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में नए निदेशक के नाम का खुलासा होगा।
शिक्षा निदेशालय ने नए निदेशक के लिए भेजे गए पैनल में अतिरिक्त निदेशक डॉ. अमरदेव, संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल बिंटा और संयुक्त निदेशक सतीश चंद्र शर्मा के नाम शामिल किए हैं। निदेशालय के इस प्रस्ताव के आधार पर ही कार्मिक विभाग ने डीपीसी की है।
नए निदेशक के लिए अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद होगा। संभावना जताई जा रही है कि सरकार उच्च शिक्षा निदेशक का किसी अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार भी दे सकती है। वर्तमान निदेशक दिनकर बुराथोकी को एक्सटेंशन दिए जाने की चर्चा भी है।