फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promotion quata for HAS in himachal

एचएएस को अब नए कोटे से मिलेगी प्रमोशन

Mon, 21 Jul 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Jul 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
promotion quata for HAS in himachal

हिमाचल सरकार ने 12 श्रेणियों को एचएएस में लाने के लिए 8 फीसदी का कोटा तय किया है। पहले ये श्रेणियां बीडीओ के साथ 23 फीसदी कोटे में ही शामिल थीं। तहसीलदारों का कोटा 2 फीसदी घटाया गया है, जबकि बीडीओ का बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव पी. मित्रा ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश तहसीलदार संघ और राजस्व संगठनों के भारी विरोध के बाद राज्य सरकार ने एचएएस की पदोन्नति के नए कोटे की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


सरकार ने अब इसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रथम संशोधन) नियम 2014 को अधिसूचित कर दिया है। अब तहसीलदारों के लिए यह कोटा 25 प्रतिशत तय किया गया है, जबकि ब्लॉक खंड अधिकारियों के लिए 17 प्रतिशत कोटा निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए होंगी श्रेणियां


12 श्रेणियों के लिए यह कोटा 8 फीसदी किया गया है। ये श्रेणियां जिला पंचायत अधिकारी, डीआईसी के प्रबंधक, हिमाचल सचिवालय के अनुभाग अधिकारी, जिला कल्याण एवं प्रोबेशन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, आबकारी एवं कराधान अधिकारी, सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी या चुनाव अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, जिला कोष अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सहायक नियंत्रक भार एवं माप और पंचायती राज ट्रेनिंग संस्थान के प्रधानाचार्य की हैं।


पहले तहसीलदारों का प्रमोशन कोटा 27 प्रतिशत और बीडीओ तथा अन्य श्रेणियों का यह कोटा 23 फीसदी होता था। यह कोटा 50 प्रतिशत बैच आधार पदोन्नति के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed