{"_id":"6002eae6fa69bb3aa565a2b0","slug":"prohibition-on-prayer-meetings-and-sports-activities-in-schools-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर रोक
Sun, 17 Jan 2021 02:11 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी से खुलने जा रहे स्कूलों में प्रार्थना सभा नहीं होगी। स्कूलों में खेलकूद गतिविधियां भी नहीं होगी। स्कूल खुलने पर कक्षाओं में विद्यार्थियों को बैठाने के दौरान उचित शारीरिक दूरी रखनी होगी। स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से विद्यार्थियों और शिक्षकों का तापमान जांचा जाएगा। बुखार वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल नहीं आने दिया जाएगा। एक फरवरी से हिमाचल में खुलने जा रहे स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी बनानी शुरू कर दी है। संभावित है कि सोमवार को हिमाचल में एक फरवरी से स्कूल खोलने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले और एसओपी को लिखित में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थना सभाएं अभी स्कूलों में नहीं होंगी। खेलकूद के पीरियड भी नहीं लगेंगे। अगर किसी कक्षा में अधिक विद्यार्थी हैं तो उन्हें निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग कमरों में बैठाया जाएगा। एक साथ एकत्र होने पर रोक रहेगी। सभी स्कूल प्रभारियों को स्कूल खुलने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग के लिए इंतजाम करना होगा। इसके लिए बीते वर्ष ही स्कूलों को निदेशालय की ओर से बजट जारी किया गया है। फेस मास्क पहनकर ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में प्रवेश मिलेगा। व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शिक्षकों की विशेष कमेटियां बनाई जाएंगी। यह कमेटियां देखेंगी कि कोविड 19 से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत लिखित दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन