फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Professor missing after wife Body found, son still missing

Shimla News: पत्नी के बाद लापता प्रोफेेसर का शव मिला, बेटा अभी भी गायब

Thu, 17 Aug 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Professor missing after wife
Body found, son still missing
शिव बावड़ी हादसे का शिकार हुआ परिवार
विज्ञापन

रात नौ बजे तक चल रहा है रेस्क्यू अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के शवों का मिलना जारी है। शवों को खोजने के लिए चलाए अभियान के चौथे रोज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं यूआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. पीएल शर्मा का शव मिला। सुबह साढ़े छह बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तथा पुलिस के जवानों को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिट्टी के नीचे यह शव मिला।

शव की पहचान उनके साले सुभाष ने हाथ में पहनी अंगूठी से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया। बारह बजे पुलिस अधीक्षक संजय गांधी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिजनों द्वारा पुलिस को दी सूचना के अनुसार 21 स्थानीय लोग लापता हैं। इनमें से 14 के शव खोज लिए हैं, सात को खोजने का कार्य जारी है। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि रोज सुबह साढ़े छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू होता है, बुधवार को रात नौ बजे तक अभियान चलाया गया। साढ़े पांच बजे पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लापता लोगों को खोजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्च अभियान का स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल भी जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


पति-पत्नी का शव मिला बेटा अभी भी लापता
शिव बावड़ी हादसे का शिकार हुए विवि के वरिष्ठ प्रो. पीएल शर्मा और उनकी पत्नी का शव मिल चुका है। पीएल शर्मा का शव वीरवार को मिला जबकि उनकी धर्मपत्नी रेखा शर्मा का शव पहले ही मिल चुका है। घटना के दिन मंदिर में पूजा करने गए पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा अभी लापता हैं उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article