{"_id":"627228c0b752385326174ba7","slug":"prof-shashi-kumar-appointed-the-vice-chancellor-of-himachal-technical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: प्रो. शशि कुमार दूसरी बार बने हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति: प्रो. शशि कुमार दूसरी बार बने हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति
Wed, 04 May 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, हमीरपुर/ शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, हमीरपुर/ शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 May 2022 08:22 PM IST
सार
प्रो. शशि कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का दूसरी बार कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. शशि शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
प्रो. शशि कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रो. शशि कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का दूसरी बार कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनकी नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रो. शशि शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे। प्रो. शशि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वह 7 जनवरी, 2011 से 25 जून, 2013 तक तकनीकी विवि के पहले एवं संस्थापक कुलपति के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
यहां स्थायी कुलपति का पद जुलाई 2021 से खाली चल रहा था। प्रो. सत प्रकाश बंसल तकनीकी विवि में कुलपति के पद पर सेवारत थे। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार भी दिया, लेकिन उनकी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में कुलपति के पद पर नियुक्ति के चलते उन्हें तकनीकी विवि में कुलपति के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। विवि ने कुलपति के पद के लिए दो बार आवेदन आमंत्रित किए। कुलपति के पद के लिए कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए थे। मेरिट के आधार पर प्रो. शशि के नाम पर सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है। प्रो. शशि लगभग 30 साल से शिक्षण और शोध कार्य से जुड़े हैं।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करना प्राथमिकता
प्रो. धीमान ने कुलपति के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिर्नाईं। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी कोर्स कर रहे संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए नए रोजगारोन्नमुख कोर्स शुरू करने के साथ ही पहले से चल रहे कोर्स के सभी छात्र छात्राओं के कौशल को विकसित करने, उनमें रोजगार के लिहाज से तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रो. धीमान ने कहा कि हर छात्र को कैंपस प्लेसमेंट के तहत आकर्षक रोजगार के अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास रहेगा।
विज्ञापन