हिमाचल में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और राज्य सरकार की प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ई पास वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन 31 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेश्वरी बत्ता ने स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी किए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को इस बारे में जागरूक करें।
वर्ष 2018-19 के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज छात्रवृत्ति योजना (आरआईएमसी) सैनिक स्कूल छात्रवृत्ति योजना, एनडीए छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, मुख्य मंत्री प्रोत्साहन योजना, छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी ई पास वेबसाइट http://hpepass.cgg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन फार्म पर देना होगा बैंक खाता नंबर
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं से संबंधित छात्रवृत्तियों के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा संबंधित संस्थान के आवेदन फार्म सत्यापन को अलग से तिथियां तय करेगा। छात्र-छात्राओं को आवेदन पर बैंक खाता संख्या अंकित करनी होगी। यह आधार से लिंक हो, एक छात्र की एक खाता संख्या ही स्वीकार्य होगी।
अपना मोबाइल नंबर भी आवेदन पत्र पर अंकित करना होगा। सभी पंजीकृत और अपंजीकृत संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि अपने प्रोफाइल को एचपी ई पास पोर्टल पर अपडेट करें।
उसके बाद उनके लॉगइन पर सभी सेवाएं सक्रिय होंगी। राज्य से बाहर अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने संस्थान में मुद्रित दस्तावेजों पर निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश अंकित करना होगा।