फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   process of admission in private engineering colleges easy in himachal.

इंजीनियर बनने की राह हुई आसान, जानिए कैसे

Sat, 17 Jan 2015 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Jan 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
process of admission in private engineering colleges easy in himachal.

प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए बदली गई प्रक्रिया से राज्य के निजी विश्वविद्यालयों को दोहरा विकल्प मिल गया है। छात्रों के लिए भी कहीं न कहीं एडमिशन की राहत आसान हो गई है।

विज्ञापन


निजी विवि अब जेईई या तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा के आधार पर अपने यहां एडमिशन कर सकते हैं। राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा का जिम्मा तकनीकी विवि हमीरपुर को दिया है, जो एआईसीटीई के मानकों के अनुसार होगा।
विज्ञापन


अब एआईईईई की बाध्यता खत्म हो गई है, लेकिन इससे निजी विवि को दोहरा विकल्प मिल गया है। राज्य में इस समय 3 सरकारी और 17 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 7000 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एडमिशन एआईईईई के जरिये होती थी, लेकिन सरकार ने प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 60 फीसदी अंकों की शर्त लगा दी थी। इस कारण 80 से 90 फीसदी सीटें खाली रह रही थीं। निजी कॉलेज इस व्यवस्था से परेशान थे।

तकनीकी विवि लेगा प्रवेश परीक्षा

process of admission in private engineering colleges easy in himachal.

हालांकि, अब भी ये नई व्यवस्था से भी ज्यादा खुश नहीं हैं। नई व्यवस्था में प्रवेश परीक्षा की पात्रता में बड़ी राहत मिल जाएगी। इन कॉलेजों में बीटेक, फार्मेसी, एमबीए और एमसीए आदि की सीटें अब तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी।

इसी प्रकार निजी विवि में भी इन कोर्सों में एडमिशन इस टेस्ट से हो सकेगी, लेकिन विवि आल इंडिया परीक्षा जेईई से भी एडमिशन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार स्वायत्त विवि तीन तरह से एडमिशन कर सकते हैं।

एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा से, दूसरा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा से और तीसरा विकल्प निजी विवि की यदि कोई एसोसिएशन हो, तो उसकी प्रवेश परीक्षा से।

निजी विश्वविद्यालयों के लिए अच्छा फैसला: ग्रेवाल

process of admission in private engineering colleges easy in himachal.

चितकारा यूनिवर्सिटी के वीसी रहे ब्रिगेडियर डा. आरएस ग्रेवाल कहते हैं कि हिमाचल के निजी विश्वविद्यालयों के लिए नया फारमेट फायदा देने वाला होगा।

जेईई के अलावा अब निजी विवि तकनीकी विश्वविद्यालय के एंट्रेंस टेस्ट से भी अब एडमिशन हो सकेंगी। इससे खासकर नए विश्वविद्यालयों को लाभ होगा, जिनका बड़ा नाम नहीं है। हालांकि निजी विश्वविद्यालयों के रेगुलेशन की समीक्षा राज्य सरकार को अलग से करनी चाहिए। कुछ प्रावधान काफी सख्त हैं।

जरूरत ही क्या है प्रवेश परीक्षा की: बंसल
प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश बंसल का कहना है कि हिमाचल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड से छात्र पढ़ने आना चाहते हैं, क्योंकि यहां माहौल शांतिपूर्ण होता है।

ये प्रदेश में होने वाली किसी भी प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठ पाते। वैसे भी प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थी का क्या टेस्ट होगा? इसलिए प्रवेश परीक्षा की जरूरत ही क्या है? केवल काउंसलिंग के आधार पर ही एडमिशन होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed