फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pro Khalistan slogans appear on walls near Chintpurni Temple in Himachal Una probe begins

Himachal News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास दुकानों के शटरों, दीवारों पर लिख दिए खालिस्तान के नारे, जांच शुरू

Wed, 29 Nov 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Nov 2023 06:06 PM IST
सार

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। जिन दुकानों पर ये नारे लिखे है, उनके मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है। यह दुकानें अकसर बंद ही रहती हैं।

विज्ञापन
Pro Khalistan slogans appear on walls near Chintpurni Temple in Himachal Una probe begins
खालिस्तान समर्थक नारे। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला तपोवन के बाद अब चिंतपूर्णी मंदिर के तलवाड़ा बाईपास की दुकानों के शटर और दीवार पर हिमाचल बनेगा खालिस्तान, शहीद भिंडरावाले जिंदाबाद के नारे लिख दिए गए। इसका एक वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया गया है। वीडियो में दिखाए गए स्थान को पुलिस और स्थानीय लोगों ने ढूंढ निकाला। तलवाड़ा बाईपास सड़क मार्ग पर कुछ दुकानों के शटर और दीवार पर यह नारे लिखे पाए गए हैं। हैरानी का विषय है कि सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद मंदिर में अनेक सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद नारे कैसे लिखे गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिर्फ नारे ही नहीं लिखे गए बल्कि वीडियो भी बनाकर सब जगह प्रसारित किया गया। वीडियो में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम संदेश जारी किया गया है। जिसमें 1984 के दंगों में कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। जिन दुकानों पर ये नारे लिखे है, उनके मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है। यह दुकानें अकसर बंद ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चिंतपूर्णी और देहरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि उन्होंने एसडीपीओ देहरा और डीएसपी हरोली के साथ मौके का जायजा लिया। दो एफआईआर पुलिस की ओर से रजिस्टर कर ली गई हैं। पुलिस जल्द से जल्द इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा चौकस कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed