{"_id":"649457d03a33d896d20bfc35","slug":"pro-boxing-championship-will-be-organized-on-the-birth-anniversary-of-former-cm-virbhadra-singh-at-ridge-maid-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज मैदान पर प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज मैदान पर प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर होगा आयोजन
Thu, 22 Jun 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:47 PM IST
सार
गुरुवार को मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास कर पसीना बहाया। हिमाचल प्रो बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजे से मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
रिज मैदान पर प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें भारत समेत पांच देशों के बॉक्सर अपना दमखम दिखाएंगे। कुल 10 मुक्केबाजों में एक हिमाचल का है।
विज्ञापन
गुरुवार को मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास कर पसीना बहाया। हिमाचल प्रो बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजे से मुकाबले होंगे। राज्यपाल चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। विजेता बॉक्सर को 51,000, उप विजेता को 31,000 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन