{"_id":"6048d7388ebc3e590d66ba82","slug":"priyanka-gandhi-to-spend-four-days-in-her-shimla-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रभारी शुक्ला ने घर पर की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रभारी शुक्ला ने घर पर की मुलाकात
Wed, 10 Mar 2021 10:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:39 PM IST
सार
- परिजनों और रिश्तेदारों के साथ चार दिन यहीं रुकेंगी कांग्रेस महासचिव
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची हैं। रिश्तेदार और परिवार के सदस्य भी उनके साथ घूमने आए हैं। प्रियंका यहां चार दिन रुकेंगी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे छराबड़ा पहुंचीं। पूरा दिन वह घर पर ही रहीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिमला में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने दोपहर बाद प्रियंका से उनके घर जाकर मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक हुई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है। शुक्ला के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह भी थे। मुलाकात के बाद शुक्ला हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन