फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi reached Chharabra rallies and road show from monday

Priyanka Gandhi In Shimla: छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, कल से रैलियां और रोड शो, इस दिन तक हिमाचल में रहेंगी

Sun, 26 May 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 May 2024 07:01 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में अपने निवास छराबड़ा पहुंची हैं। हिमाचल में वह 29 मई तक रहेंगी। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi reached Chharabra rallies and road show from monday
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार साढ़े पांच बजे अपने निवास छराबड़ा पहुंची हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उनकी हिमाचल में रैलियां, जनसभाएं होनी है। चंडीगढ़ से वह हेलिकाप्टर से कल्याणी हेलीपेड आईं। हिमाचल में वह 29 मई तक रहेंगी। 

विज्ञापन


शिमला से ही प्रियंका गांधी सोमवार को चंबा और शाहपुर के चंबी में चुनावी जनसभा के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही 28 मई को वह गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन बड़सर में उनका रोड शो भी होगा। शाम को शिमला लौटने के बाद वह 29 मई को सुबह हेलिकॉप्टर से कुल्लू के लिए रवाना होंगी। वहां मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन मंडी पहुंचकर चुनावी रोड शो करेंगी और शाम को वापस शिमला लौट आएंगी।
विज्ञापन


आनंद शर्मा के पक्ष में करेंगी प्रचार
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी सोमवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वह दोपहर 12:45 बजे वायु मार्ग के माध्यम से गगल एयरपोर्ट पर पहुचेंगी। इसके बाद वह सड़क मार्ग के माध्यम से चंबी के लिए रवाना होंगी। शाहपुर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह सिंह ने बताया कि प्रियंका की सुरक्षा में हिमाचल पुलिस के लगभग 500 के करीब जवान तैनात होंगे। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार करने में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका सोमवार को कांगड़ा आ रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed