फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi Land Dispute Case at CBI.

प्रियंका के जमीन मामले पर फिर विवाद, सीबीआई के पास पहुंची शिकायत

Sat, 11 Feb 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Feb 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Land Dispute Case at CBI.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की ओर से शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास के नजदीक खरीदी गई जमीन फिर विवादों में है। 

विज्ञापन


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मिली एक शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए प्रदेश के विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो को पत्र लिखा है। साथ ही सीबीआई ने राजस्व विभाग के लैंड रिकॉर्ड निदेशालय को भी मामले में जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें, आरटीआई कार्यकर्ता देव आशीष भट्टाचार्य ने 20 जून, 2016 को सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर हिमाचल में हुई प्रियंका वाड्रा की लैंड डील की जांच की मांग करते हुए शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल मामले में कतरा रही विजिलेंस

Priyanka Gandhi Land Dispute Case at CBI.

आरोप लगाया था कि लैंड डील के लिए एचपी लैंड एंड टीनेंसी एक्ट की धारा 118 का उल्लंघन कर प्रियंका को फायदा पहुंचाने का काम किया गया। पिछले साल 10 अगस्त को शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने इसे 26 अगस्त को विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन और निदेशालय को बढ़ा दिया था

लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी के खिलाफ मिली शिकायत पर अब तक जांच एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाई है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई पत्र मिलने की जानकारी से ही इनकार कर दिया है। जाहिर है कि हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से विजिलेंस ब्यूरो भी हाथ लगाने से कतरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed