फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi could shifted in new home on Navratri in charabra shimla

प्रियंका गांधी नवरात्रों में कर सकती हैं गृह प्रवेश, छराबड़ा पहुंचीं

Tue, 02 Oct 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi could shifted in new home on Navratri in charabra shimla

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी छराबड़ा में बन रहे आलीशान मकान में इस बार के नवरात्रों में गृह प्रवेश कर सकती हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो प्रियंका अपने परिवार के साथ नए घर में नवरात्रों में गृह प्रवेश करेंगी।

विज्ञापन


सूत्रों से मालूम हुआ है कि सोमवार दोपहर बाद प्रियंका गांधी पहाड़ी शैली में छराबड़ा में निर्माणाधीन आशियाने का जायजा लेने आर्केटेक्ट के साथ पहुंचीं और उनके साथ पार्टी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी निर्माणाधीन मकान को लेकर लंबे समय तक चर्चा करती रहीं और उन्होंने आर्के टेक्ट के साथ विचार-विमर्श भी किया। माना जा रहा है कि भवन निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि नवरात्रों में विधिवत रूप से गृह प्रवेश किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी पिछले कई साल से अपने आशियाने का निर्माण करवा रही हैं। इस भवन निर्माण की शैली को लेकर दो बार प्रियंका गांधी आपत्ति जता चुकी हैं। दो बार भवन का ढांचा खड़ा कर दिया गया था परंतु यह शैली पसंद न आने पर नए सिरे से मकान तैयार कराया गया है।


इस भवन को पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है। इस मकान की छत पर हिमाचली स्लेटों की छत तैयार कराई है। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए लकड़ी का इस्तेमाल काफी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed