फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi came out in support of orchardist of himachal, ask question from central govt on the falling p

हिमाचल: बागवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, सेब के गिरते दामों पर ट्वीट के जरिये अदाणी पर उठाए सवाल

Wed, 06 Sep 2023 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सेब के गिरते दामों से परेशान हिमाचल प्रदेश के बागवानों के समर्थन में उतरी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये इस मुद्दे पर अदाणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को भी घेरा है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi came out in support of orchardist of himachal, ask question from central govt on the falling p
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के बागवानों के समर्थन में अदाणी कंपनी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग उठाई है। प्रियंका गांधी ने दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिकने का आरोप भी लगाया है। सेब के गिरते दामों से परेशान बागवानों के समर्थन में लिखी गई पोस्ट खूब वायरल हो रही है। पोस्ट के माध्यम से अदाणी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को भी घेरा है। उन्होंने पोस्ट किया कि आपदा के इस कठिन दौर में जहां प्रदेश के बागवानों पर पहले से ही परेशानियों का पहाड़ टूट रहा था, प्रधानमंत्री के मित्र अदाणी उनकी परेशानियों को क्यों बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


अदाणी के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं। आपदा के समय ऐसा करना शर्मनाक है। जहां हिमाचल के किसानों और बागवानों को मदद की जरूरत है, वहां उन्हें तोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री इस लूट को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे? बता दें कि अदाणी कंपनी पर बागवान पिछले कई सालों से सेब के मार्केट रेट गिराने के आरोप लगाते रहे हैं। इस बार भी अदाणी ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में रेट ओपन किए। जिस दिन अदाणी ने सेब के रेट दिए, उस दिन तक हिमाचल की मंडियों में प्रीमियम सेब 140 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। बावजूद इसके अदाणी ने अधिकतम 96 रुपये का रेट ओपन किया। इसके बाद बागवानों ने अदाणी का जबरदस्त विरोध किया। तब जाकर अदाणी ने दो बार सेब खरीद के रेट जरूर बढ़ाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed