फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private School building collapsed at Solan Kumarhatti road.

प्राइवेट स्कूल का भवन गिरने से अफरातफरी, बाल-बाल बचे सौ छात्र

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/धर्मपुर/कसौली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/धर्मपुर/कसौली Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Private School building collapsed at Solan Kumarhatti road.
स्कूल के भवन का एक हिस्सा मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टूट कर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला सोलन में एक निजी स्कूल का भवन गिर गया। यहां कुमारहट्टी के पास सोलन बाइपास पर स्थित एसएसएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के भवन का एक हिस्सा मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टूट कर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

विज्ञापन


इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। किसी को खरोंच तक नहीं आई है। हादसे के तुरंत बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर पहले बिल्डिंग में दरारें पड़ने लगी।
विज्ञापन


शिक्षकों ने खतरा भांपते हुए भवन में मौजूद आठवीं और नौवीं के करीब 100 छात्रों को हादसे के 10 मिनट पहले ही बाहर निकाल लिया था। बिल्डिंग का हिस्सा गिरने की सूचना सोलन में आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार छात्रों के गायब होने से मचा रहा हड़कंप

Private School building collapsed at Solan Kumarhatti road.
अभिभावक बदहवास रोते चिल्लाते अपना काम छोड़ स्पॉट पर पहुंचे और बच्चों को ढूंढने लगे। - फोटो : अमर उजाला

अभिभावक बदहवास रोते चिल्लाते अपना काम छोड़ स्पॉट पर पहुंचे और बच्चों को ढूंढने लगे। सेना, पुलिस, दमकल और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान चार छात्रों के गायब होने का अंदेशा हुआ, लेकिन उन्हें भी बाद में ढूंढ निकाला।

हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन बच्चों को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता को मंजर दर्दनाक हो सकता था। इस स्कूल में करीबन 487 छात्र अध्ययनरत हैं। 39 छात्र हॉस्टल में रहते हैं। क्षतिग्रस्त भवन में मंगलवार को आठवीं और नौवीं कक्षाएं लग रही थीं।

बस्ते समेत मलबे में दबा सामान

Private School building collapsed at Solan Kumarhatti road.
हादसे में स्कूल बस्तों से लेकर हॉस्टल में रखा सारा सामान दब गया। - फोटो : अमर उजाला

लेकिन यहां पहली और दूसरी की कक्षाएं लगती थीं। पेपर के कारण इन्हें अवकाश था। लिहाजा बड़ी कक्षाएं ही चल रही थीं। इसके अलावा होस्टल का शयन कक्षा भी था। हादसे में स्कूल बस्तों से लेकर हॉस्टल में रखा सारा सामान दब गया।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने भवन गिरने के मामले में तकनीकी समिति गठित की है। यह एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। आगामी आदेशों तक विद्यालय और हॉस्टल बंद रखने के आदेश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed