{"_id":"5e7b7bd18ebc3e6fbf4c9ae6","slug":"private-industry-sent-three-young-men-home-without-money-sdm-helped","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी उद्योग ने बिना पैसे घर भेजे तीन युवक, एसडीएम ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी उद्योग ने बिना पैसे घर भेजे तीन युवक, एसडीएम ने की मदद
Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने घर भेजे युवक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में कर्फ्यू है। निजी उद्योगों ने भी कर्मचारियों से किनारा करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा जिला में सामने आया है। बुधवार को फतेहपुर के खटियाड़ के नजदीकी गांव मानगढ़ में तीन युवक पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। यह जानकारी एसडीएम को मिली तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वह संसारपुर टैरेस में निजी कंपनी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
कहा कि उन्हें कंपनी ने बुधवार को बिना पैसे दिए निकाल दिया। बसें बंद होने पर पैदल घर जा रहे हैं। इनमें एक शाहपुर, दूसरा गंगथ का और तीसरा चक्की का है। एसडीएम ने उन्हें सरकारी खर्चे पर उनके घर तक छोड़ने के आदेश दिए। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद ने बताया कि उनका दायित्व बनता है उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई है।
विज्ञापन